ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं बेरोजगार व्यक्तियों को तकनीकी कौशल प्रदान कर स्वयं का रोजगार शुरू करने के उद्देश्य से आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) देवास द्वारा 23 नवम्बर से प्रस्तावित निःशुल्क आवासीय 06 दिवसीय ई-रिक्शा, ई-स्कूटर एवं बैटरी रिपेयरिंग प्रशिक्षण' कार्यक्रम का आयोजन आरसेटी भवन, नई तहसील के पीछे, बीमा चौराहा उज्जैन रोड देवास में किया जा रहा है। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना तथा उसके परिवार के पास गरीबी रेखा के नीचे का राशन कार्ड (बीपीएल राशन कार्ड) या स्वयं सहायता समूह के सदस्यगण या एससी/एसटी वर्ग के ग्रामीण सदस्य या जी-रामजी जॉब कार्ड धारक होना अनिवार्य है। इस विशेष सत्र के लिए केवल 35 सीटें ही उपलब्ध हैं, इसलिए प्रतिभागियों का चयन 'पहले आएँ, पहले पाएँ' के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गूगल फॉर्म लिंक - https://forms.gle/itpB1LU2mkFryChBA पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। प्रशिक्षण से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी या पूछताछ के लिए आरसेटी भवन, नई तहसील के पीछे, बीमा चौराहा उज्जैन रोड देवास तथा मोबाइल नंबर 7692838036 पर संपर्क किया जा सकता है।
बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी देवास के निदेशक श्री राहुल जैन ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं बेरोजगार व्यक्तियों द्वारा स्वयं का रोजगार शुरू कर सके या बाजार में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह से निःशुल्क है। चयनित प्रशिक्षणार्थियों के लिए संस्थान परिसर में ही रहने, भोजन, गणवेश तथा लेखन सामग्री की संपूर्ण व्यवस्था संस्थान द्वारा निःशुल्क की जाएगी।


