कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह की पहल पर नगर पालिका परिषद में बुधवार को एक अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मंदसौर शहर को विकास के पथ पर अग्रगामी बनाने के लिए नागरिकों से बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किए गए। प्राप्त सुझावों के आधार पर कलेक्टर द्वारा कार्य योजना, रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ श्री रोहित राणावत, डिप्टी कलेक्टर श्री शुभम गुर्जर, नगर पालिका के पार्षद गण एवं नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान शासन की योजनाओं से मदद लेकर उद्यमी बने युवाओं तथा व्यक्तियों द्वारा अपनी सफलता की कहानी प्रस्तुत की गई शासन का आभार माना गया।

परिचर्चा का मूल उद्देश्य नागरिकों से शहर की विकास मूलक आवश्यकताओं की पूर्ति तथा समस्याओं का निराकरण करना है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने कहा की यह जनसंवाद सार्थक सिद्ध होगा। नागरिकों से अच्छे सुझाव मिले हैं शासन द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है। शहर के विकास में हम सब की भागीदारी है शहर के जनप्रतिनिधि पाषर्द तथा नागरिक सभी जागरूक है जो सुझाव मिले हैं उनके आधार पर मंदसौर को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जाया जाएगा।

विभिन्न मुद्दों पर नागरिकों द्वारा ध्यान आकर्षण के दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने बिंदुवार विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। शहर के ट्रैफिक के संबंध में उन्होंने बताया कि उज्जैन सिंहस्थ के लिए आईआईटी इंदौर तथा नागपुर के विद्यार्थियों द्वारा प्लान तैयार किया जा रहा है। इस टीम से मंदसौर के लिए भी ट्रैफिक प्लान तैयार करने की बात की गई है। आने वाले दिनों में टीम मंदसौर आएगी जिसके द्वारा शहर के लिए सुनियोजित ढंग से ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा।

नगर पालिका द्वारा करो की वसूली के संबंध में कलेक्टर ने बताया कि नागरिकों द्वारा अधिकाधिक रूपसे ऑनलाइन कर जमा किए जाने का प्रयास जरूरी है। नगर पालिका के पास 20 poz मशीन हैं जिन्हें और बढ़ाया जाएगा। पानी की बचत के लिए नागरिकों द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपने घरों पर लगाया जाना आवश्यक है। अमृत 2.0 मिशन में टूटे हुए पाइपों को बदला जा रहा है।

कार्यक्रम में मंदसौर के उद्यमी श्री अभिषेक शर्मा ने बताया कि शासन की योजना की मदद से उनके द्वारा शर्मा स्टील का संचालन किया जा रहा है। शासन की योजना से मिले अनुदान से उनको बहुत फायदा हुआ है। इससे वह मशीनरी का विस्तार कर पाए हैं जिससे काम में तेजी आई है। बालाजी इंटरप्राइजेज की दिव्या गोस्वामी ने बताया कि शासन की योजना की मदद से उन्होंने डिस्पोजेबल निर्माण यूनिट स्थापित की है। शासन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में उन्हें भूखंड भी आवंटित किया गया है। वह शासन की आभारी है वे स्वयं की आत्मनिर्भरता के साथअन्य लोगों को भी रोजगार देने में सक्षम बन सकी है। प्रियंका ने बताया कि उन्हें अतिरिक्त रूप से वित्त पोषण की आवश्यकता है तब जीएमडीआईसी श्री रैकवार ने बताया कि वह मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अथवा एमएसएमई योजना से राशि प्राप्त कर सकती हैं। इसी प्रकार श्री जयप्रकाश राठौर ने बताया कि उन्होंने एमएसएमई से योजना अंतर्गत जिले में 5 करोड़ रुपए का निवेश किया है। जग्गा खेड़ी में औद्योगिक यूनिट लगाई है। शहर के श्री संजय अग्रवाल द्वारा भी शासन की योजना की मदद से स्टार्टअप प्रारंभ किया गया है। उनके द्वारा सोलर के संबंध में काम किया जा रहा है। वह अपने प्लांट के माध्यम से 50 लोगों को रोजगार भी दे सकेंगें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने कहा कि उद्यम लगाने के इच्छुक युवाओं को प्रशासन मदद करने के लिए तत्पर है किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम में श्री मुकेश खमेसरा, श्री कन्हैयालाल सोनगरा, श्री कमलेश रामचंदानी, श्री करण लालवानी, पार्षद सुश्री भावना पमनानी आदि ने अपने सुझाव प्रस्तुत किये।