शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने और आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से नगर परिषद नरवर के प्रांगण में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत भव्य जनसंवाद शिविर का सफल आयोजन किया गया। करैरा विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं और शिकायतों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया। नरवर में आयोजित शिविर का मुख्य ध्येय स्थानीय स्तर पर ही शिकायतों का समाधान करना और जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को सुगम बनाना रहा। शिविर के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज ने समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध निराकरण हेतु आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों को त्वरित व संवेदनशील समस्या समाधान के निर्देश विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक ने शिविर में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आने वाले आम नागरिकों के आवेदनों और समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में महिला स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा देने पर भी बल दिया। शिविर के दौरान मुख्य रूप से आवास, स्मार्ट मीटर, पेयजल, सड़क और स्व-सहायता समूहों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें पंजीबद्ध कर संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही मिले स्वीकृति पत्र एवं हितलाभ शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को मंच से ही स्वीकृति पत्र और हितलाभ प्रदान किए गए। जिसमें संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि के अंतर्गत माया बाई मांझी, शन्नो बानो, हशमद बेगम एवं राधा बाई को 2-2 लाख रुपये तथा आंशिक दिव्यांगता के तहत हरिकिशन बाथम को 1 लाख रुपये का स्वीकृति पत्र सौंपा गया। पीएम स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर योजना अंतर्गत सुमिता जाटव, सखी जाटव, धर्मेन्द्र कोली, रानी जाटव, भीकम कुशवाह, ममता कुशवाह, पिंकी योगी, रूबी जाटव, राजेन्द्र कोली, योगिता कुशवाह, माया बाथम एवं नीलेश कुशवाह को हितलाभ दिए गए। आयुष्मान कार्ड वितरण अंतर्गत स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने हेतु श्रीमती भाग्यश्री कोली, धर्मेन्द्र कोली एवं नरेश कुशवाह को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन व लाडली लक्ष्मी पेंशन योजनांतर्गत श्रीमती दख्खो, कमल कुशवाह, श्रीमती शीला बाई, श्रीमती कमला घोसी एवं श्रीमती गीता रजक को स्वीकृति पत्र दिए गए। वहीं लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बालिका किंजल कुशवाह, दया कुशवाह, शिवानी कुशवाह एवं काव्या कुशवाह को प्रमाण पत्र सौंपे गए। जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पदमा महेश्वरी, अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीएम करैरा श्री अनुपम शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ श्री ब्रम्हेन्द्र गुप्ता, तहसीलदार नरवर विजय कुमार त्यागी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण व हितग्राही उपस्थित रहे।